Ambedkar Row: अमित शाह के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, संसद के बाद सड़क पर प्रदर्शन की तैयारी, ये है एक्शन प्लान

Ambedkar Row: बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. कांग्रेस गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है. देशभर में प्रदर्शन की तैयारी हो रही है.

Ambedkar Row: कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर नया प्लान तैयार किया है. पार्टी 24 दिसंबर तक देशभर में अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मीडिया से बताया कि अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कब-कब क्या-क्या किया जाएगा.

Ambedkar Row: 22 और 23 दिसंबर को 150 से अधिक शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “22 और 23 दिसंबर को 150 से अधिक शहरों में हमारे लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है, उसकी निंदा करेंगे.”

Also Read: Fact Check: क्या वास्तव में अमित शाह ने आंबेडकर का किया अपमान? यहां देखें पूरा VIDEO

24 दिसंबर को जिला मुख्यालयों में मार्च निकालेगी कांग्रेस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस 24 दिसंबर को देशभर में मार्च निकालेगी. पवन खेड़ा ने कहा, हम अपने जिला मुख्यालयों पर मार्च निकालेंगे और कलेक्टरों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देंगे – उसमें भी हम अमित शाह के इस्तीफे की अपनी मांग दोहराएंगे.”

Also Read: Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने गुंडागर्दी का माहौल बनाने की कोशिश की, बीजेपी एमपी ने लगाए गंभीर आरोप

अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर राजस्थान में जोरदार प्रदर्शन

संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस नेताओं ने भारी प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “संसद में जो प्रकरण हो रहा है, सत्ता पक्ष जिस प्रकार से बाबा साहब को अपमानित करने का काम कर रहा है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है. गृह मंत्री जी अंबेडकर साहब के प्रति जो भाव रखते हैं, सदन के अंदर वो उनकी जुबान पर आ गए. पूरी भाजपा को माफी मांगनी चाहिए. पूरे देश में आज लोग आंदोलन कर रहे हैं. देश में पहली बार संसद के अंदर सत्ताधारी पक्ष के सांसदों ने उन्माद किया है. राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे को संसद में जाने से रोका गया और ऊपर से झूठे केस भी दर्ज करवाए गए. ये जो नाटक है वो केवल भाजपा अपनी खाल बचाने के लिए कर रही है. राहुल गांधी को टारगेट करके वे अपनी जान बचाने और जनता का ध्यान बांटने का काम कर रहे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >