Air India Flight : सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में उतरा विमान

Air India Flight : सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई. इस वजह से यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया.

Air India Flight : सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई. इसकी वजह से फ्लाइट को कोलकाता में उतारना पड़ा. सभी यात्रियों को वहीं उतारा गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई. इसके कारण मंगलवार को शहर के हवाई अड्डे पर निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा. फ्लाइट AI180 शहर के हवाई अड्डे पर समय पर 12:45 बजे देर रात पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई. लगभग 05:20 बजे सुबह विमान में एक घोषणा की गई जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया. प्लेन के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है.

सोमवार को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया ड्रीमलाइनर (AI315) तकनीकी समस्या के कारण बीच हवा में ही वापस लौट आया. विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, यह वही मॉडल जो हाल ही में अहमदाबाद के पास एयर इंडिया फ्लाइट 171 दुर्घटना में शामिल था जिसमें 270 से अधिक लोग मारे गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >