Air India Bomb Threat : मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट में 'बम की धमकी', मचा हड़कंप

Air India Bomb Threat : मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली Air India फ्लाइट में 'बम की धमकी' मिली जिसके बाद विमान को दिल्ली डायवर्ट किया गया.

Air India Bomb Threat : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में बम की धमकी मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में प्लेन को दिल्ली की ओर मोड़ा गया. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई. दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी के कारण सुरक्षा संबंधी चिंता के चलते दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया. विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.

इससे पहले 22 अगस्त को भी इस तरह का मामला सामने आया था, जब एयर इंडिया के एक और विमान में बम की धमकी मिली थी जो मुंबई से तिरुवनंतपुरम पहुंची थी. इसके बाद हवाई अड्डे पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित की गई थी. इस वक्त फ्लाइट AI 657 को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया था. फ्लाइट को आइसोलेशन बे में रखा गया था.

Read Also : ‘एयर इंडिया’ के विमान में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >