DGCA का बड़ा फैसला, बोइंग 878 विमानों की बढ़ाई जाएगी जांच, 15 जून से लागू होगा नया निर्देश

Ahmedabad Plane Crash: भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बोइंग के सभी विमानों की कड़ी सुरक्षा जांच का आदेश दिया है. DGCA ने यह फैसला अहमदाबाद-लंदन हादसे के बाद लिया लिया है. गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली विमान हादसे का शिकार हो गई थी. दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई थी.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ा फैसला किया है. DGCA ने बोइंग के सभी ड्रीमलाइनर विमानों की जांच करने का फैसला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक 15 जून से सभी बोइंग विमानों की विशेष जांच होगी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने यह फैसला गुरुवार को अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लिया है. डीजीसीए ने एयर इंडिया को आदेश देते हुए कहा कि वह 15 जून से भारत से उड़ान भरने से पहले बोइंग सीरीज के हर विमान की जांच कर ले. इसके अलावा विमानों में सुरक्षा के सभी मानकों की होगी जांच, साथ ही टेक ऑफ के मानकों की भी जांच होगी.

DGCA ने दिया कई तकनीकी जांच का निर्देश

DGCA ने उड़ान से पहले कई तकनीकी जांचों का भी निर्देश दिया है. DGCA ने निर्देश दिया है कि उड़ाने से पहले फ्यूल पैरामीटर मॉनिटरिंग किया जाए, केबिन एयर कंप्रेसर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक इंजन कंट्रोल सिस्टम टेस्ट, इंजन फ्यूल एक्टुएटर ऑपरेशन, ऑयल सिस्टम, हाइड्रोलिक सिस्टम इसके अलावा की सेवा जांच शामिल है. इसके साथ ही टेकऑफ से पहले के पैरामीटर की समुचित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

https://twitter.com/ANI/status/1933495994991124811

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >