Adani News : अदाणी के पास कुल 8 हवाई अड्डे हो गए, सदन में सौगत राय ने उठाया मामला तो मंत्री ने दिया करारा जवाब

Adani News : संसद में सौगत राय ने अदाणी ग्रुप को एयरपोर्ट दिए जाने का मामला उठाया. इसका जवाब सिविल एविएशन मिनिस्टर किंजरापु राममोहन नायडू ने दिया.

Adani News : संसद में गुरुवार को अदाणी मामले की गूंज एक बार फिर सुनाई दी. पश्चिम बंगाल के टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा, ”5,260 करोड़ रुपये की लागत से बने 6 एयरपोर्ट निजी पार्टियों को सौंपा गया है.” उन्होंने सवाल किया, ”मैं जानना चाहता हूं कि क्या इस निजी पार्टियों का नाम अदाणी है?” इसके जवाब में सिविल एविएशन मिनिस्टर किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा, ”सवाल का जवाब हां है… 5,260 करोड़ रुपये का निवेश जो हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे के लिए किया गया है, जिसे पट्टे पर दिया गया है, उसे पहले ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को वापस कर दिया गया है.”

सौगत राय ने केंद्र सरकार पर नीति आयोग की सिफारिश के खिलाफ होने का आरोप लगाया जिसका जवाब भी मंत्री ने दिया. टीएमसी सांसद सौगत राय ने सदन को बताया कि नीति आयोग ने सिफारिश की है कि एक ही कंपनी को दो से अधिक हवाई अड्डे नहीं दिए जाने चाहिए. उन्होंने कहा, “अब इन छह हवाई अड्डों के साथ अदाणी के पास कुल 8 हवाई अड्डे हो गए हैं.” आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा, “मैंने सवाल का जवाब दे दिया है. उन्होंने सिंपल सवाल किया जिसका मैंने सिंपल जवाब दिया.”

Read Also : गौतम अदाणी रिश्वत मामले में आया नया मोड़, सामने आया ग्रुप के सीएफओ का बयान

नायडू ने कहा, ” जब वे डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर एंड इकोनॉमिक अफेयर्स के बारे में बात करते हैं तो यह पूरी तरह से झूठ होता है.” उन्होंने कहा, “जब हवाई अड्डों को पट्टे पर दिया जाता है, तो एक विस्तृत प्रक्रिया का पालन किया जाता है. एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरी का भी गठन किया जाता है. नीति आयोग के सीईओ इस ग्रुप का नेतृत्व कर रहे थे.” उन्होंने आगे कहा, ”आवंटन की पारदर्शी बोली लगाई गई थी और सदस्य जो भी कह रहे हैं वह बेबुनियाद आरोप है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >