Lok Sabha Election 2024: 'राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुट में बंट जाएगी कांग्रेस', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया दावा

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस से 6 साल के लिए निलंबित आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा चुनाव 2024 के बीच अपनी पुरानी पार्टी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका दावा है कि कांग्रेस पार्टी बहुत जल्द दो गुट में बंट जाएगी.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, राहुल गांधी की जो पलायन वाली नीति है, जिस तरह से उन्होंने अमेठी को छोड़ा है, उसके बाद पूरे देश के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया है. प्रियंका गांधी के चुनाव ना लड़ने से धीरे-धीरे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक ज्वालामुखी धधक रहा है जो 4 जून के बाद फटेगा. उन्होंने दावा करते हुए कहा, देश की आजादी के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन होना सुनिश्चित है. 4 जून के बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंट जाएगी. एक धड़ा होगा राहुल गांधी का और एक धड़ा होगा प्रियंका गांधी का.

प्रियंका गांधी साजिश की हुईं शिकार

पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, प्रियंका गांधी पार्टी में चल रही साजिश की शिकार हो गई हैं. उन्होंने कहा, मैंने पहले ही कहा था कि प्रियंका गांधी को चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा. उन्होंने कहा, प्रियंका के खिलाफ पार्टी और परिवार के अंदर बड़ी साजिश चल रही है. जिसका वह शिकार हो गई हैं.

Also Read: राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया को लिखा पत्र, कहा- प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले में पीड़िताओं की सहायता करें

वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी को लड़ना चाहिए था चुनाव

आचार्य प्रमोदी कृष्णम ने कहा, राहुल गांधी को अगर अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना था, तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहिए था.

रायबरेली से राहुल गांधी ने भरा पर्चा

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की दो हॉट सीट अमेठी और रायबरेली पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा, नामांकन के आखिरी दिन किया. पार्टी ने राहुल गांधी को रायबरेली और अमेठी से केएल शर्मा को मैदान में उतारा. राहुल गांधी को रायबरेली से बीजेपी दिनेश प्रताप सिंह से टक्कर मिलेगी, तो केएल शर्मा को बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से टक्कर मिलेगी.

Also Read: ‘पीएम मोदी का हारना जरूरी’, जानें ‘राहुल साहब’ कहकर किस पाकिस्तानी नेता ने ये कहा, भड़की बीजेपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >