'आज खुशी के मौके पर मनीष जी और जैन साहब की आ रही है याद', बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं. सबको बहुत बहुत बधाई...देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुंचाया. लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है. आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है...

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया. साथ ही उसने तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी), राकांपा (शरद पवार) और भाकपा का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया. इसके बाद आप पार्टी में खुशी की लहर है. मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गयी है. इसके लिए मैं सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, हमारे वोटरों और आलोचकों को बधाई देता हूं.

AAP पार्टी राष्ट्रीय पार्टी की मान्या मिलने पर AAP के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज खुशी के मौके पर मनीष जी और जैन साहब की याद आ रही है अगर वे होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते, वे संघर्ष कर रहे हैं. इस वक्त देश की सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें मिल कर आम आदमी पार्टी का विरोध कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी ? ये किसी चमत्कार से कम नहीं. सबको बहुत बहुत बधाई…

‘आप’ ने दिखाया कि ईमानदारी से कैसे जीते जा सकते हैं चुनाव

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह अविश्वसनीय है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 साल की छोटी सी अवधि में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया. सभी देश विरोधी ताकतें जो देश का भला नहीं चाहतीं, वे ‘आप’ के खिलाफ हैं. ‘आप’ की विचारधारा के तीन स्तंभ…ईमानदारी, देशभक्ति और मानवता हैं. अरविंद केजरीवाल ने उनकी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद कहा कि ‘आप’ ने दिखाया कि ईमानदारी से चुनाव कैसे जीते जा सकते हैं.

आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया जिसके बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी. साथ ही आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी), राकांपा (शरद पवार) और भाकपा का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया. इन तीनों पार्टियों का वोट शेयर देशभर में छह प्रतिशत से कम हुआ है. निर्वाचन आयोग ने कहा कि ‘आप’ को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है.

Also Read: अरविंद केजरीवाल की AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, चुनाव आयोग से NCP, CPIM और TMC को झटका
‘आप’ का गठन कब हुआ

उल्लेखनीय है कि ‘आप’ का गठन अरविंद केजरीवाल ने 2012 में किया था. इसने 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव तथा 2022 में पंजाब में जीत हासिल की. अब पार्टी अन्य राज्यों में भी पांव पसार रही है और चुनाव लड़ने का मन बना रही है. गुजरात चुनाव में ‘आप’ ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और पांच सीटों पर जीत दर्ज की. पार्टी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >