Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, 31 मार्च को विपक्ष की महारैली

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी 31 मार्च को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बड़े आंदोलन करने की तैयारी में है. जिसमें I.N.D.I.A गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे. महारैली की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं. आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, हम भारतीय गठबंधन के सभी दलों से लगातार बातचीत कर रहे हैं. सभी राजनीतिक दलों के नेतृत्व 31 मार्च को दिल्ली आ रहे हैं.

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बताया लोगों को आमंत्रित करने के लिए आम आदमी पार्टी की करीब 2500 टीमें बनाई गई हैं. उन्होंने बताया, टीम में शामिल कार्यकर्ता आज से घर-घर जाकर 31 मार्च ‘चलो रामलीला मैदान’ में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि लोग अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रामलीला मैदान पहुंचेंगे. हम विभिन्न राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं और उनके कार्यक्रम को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा.

रामलीला मैदान में महारैली के लिए तैयारियां तेज की

इससे पहले आप की दिल्ली इकाई के संयोजक एवं मंत्री गोपाल राय ने बताया था कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेन्टल इनक्लुसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के कई प्रमुख नेता महारैली में भाग लेंगे, जिसमें भारी तादाद में लोग उपस्थित होंगे. राय ने कहा कि महारैली के लिए तैयारियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए आप के विधायक और पदाधिकारियों को इंतजाम की निगरानी के वास्ते पर्यवेक्षक तैनात किया गया है.

जो लोकतंत्र और संविधान में यकीन रखते हैं, वे इस लड़ाई में शामिल होंगे: राय

गोपाल राय ने पिछले दिनों बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकरा पर हमला करते हुए कहा था कि यदि देश की तानाशाह सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है तो वह आवाज उठाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसा कर सकती है. यह लड़ाई अब सबकी लड़ाई बन गई है और जो लोकतंत्र और संविधान में यकीन रखते हैं, वे इस लड़ाई में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन आश्वस्त है कि रामलीला मैदान में 31 मार्च एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा.

महारैली में शामिल होगी तृणमूल कांग्रेस

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को आयोजित विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में तृणमूल कांग्रेस अपने प्रतिनिधि भेजेगी. तृणमूल सूत्रों ने कहा कि पार्टी दो नेताओं को रैली में प्रतिनिधि के तौर पर भेजेगी, लेकिन उन्होंने नेताओं के नाम नहीं बताए.

1 अप्रैल तक ईडी कस्टडी में अरविंद केजरीवाल

हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेंन्यु कोर्ट में गुरुवार को पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया. हालांकि ईडी ने 7 दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की हिरासत में केजरीवाल को भेज दिया.

शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में ईडी ने 21 मार्च की रात को गिरफ्तार किया गया था. 22 मार्च को ईडी ने केजरीवाल को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक पूछताछ के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.

Also Read: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी बयान से भड़का भारत, कहा- बाहरी हस्तक्षेप अस्वीकार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >