मौसम: यूपी में होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के बाकी क्षेत्रों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ अन्य भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. जानें किन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 3 जुलाई के अलावा 7-8 जुलाई के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 3 जुलाई और 5-8 जुलाई के दौरान, जबकि उत्तराखंड में 3 से 8 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 5 से 8 जुलाई के दौरान जबकि पूर्वी राजस्थान में 4 से 8 जुलाई के बीच कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, 3 से 8 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, विदर्भ में 3 से 5 जुलाई और 7 से 8 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार हैं, जबकि 6 जुलाई को यहां कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

3 और 4 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय भी हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं जबकि शाम और रात में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : मुंबई में मानसून का रौद्र रूप, 4 दिनों में 400 मिमी बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 4 जुलाई के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 जुलाई के बीच कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >