Viral Video: हवा में लपक कर बचाई कुत्ते की जान, रोमांचित कर देगा यह वायरल वीडियो

Viral Video: डियो में दिख रहा है कि एक हल्के काले रंग का कुत्ता ऊंची इमारत की खिड़की से लटका हुआ है. लाख कोशिश के बाद भी वो खिड़की के जरिए वापस घर में नहीं जा पा रहा है. इसी बीच उसके नीचे वाले फ्लैट में रहने वाली महिला एक गत्ते का बॉक्स लेकर खिड़की के पास खड़ी है. ताकी अगर कुत्ता गिरे तो वो उसे लपक ले. 34 सेकंड का वीडियो आपको रोमांचित कर देगा.

Viral Video: जाको राखे साइयां मार सके न कोई… सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा वो इसी कहावत को चरितार्थ कर रही है. वीडियो में दिख रहा है कि एक ऊंची इमारत की खिड़की के सहारे एक कुत्ता लटका हुआ है. वो कभी भी गिर सकता है. इतनी ऊंचाई से गिरकर उसकी मौत हो सकती है, या फिर गंभीर चोट उसे लग सकती है. इसी बीच वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ठीक उसके नीचे वाले फ्लैट की खिड़की में एक गत्ते का बॉक्स लेकर खड़ी हो जाती है. वो महिला इस कोशिश में है कि अगर कुत्ता ऊंचाई से गिरे तो वो उसे अपने बोर्ड के जरिए पकड़ लेगी.

महिला ने बचाई कुत्ते की जान

वीडियो में दिख रहा है कि एक हल्के काले रंग का कुत्ता ऊंची इमारत की खिड़की से लटका हुआ है. लाख कोशिश के बाद भी वो खिड़की के जरिए वापस घर में नहीं जा पा रहा है. इसी बीच उसके नीचे वाले फ्लैट में रहने वाली महिला एक गत्ते का बॉक्स लेकर खिड़की के पास खड़ी है. वीडियो में जो आवाजें आ रही है उससे लग रहा है कि जमीन पर भी कई लोग खड़े हैं. इस बीच कुत्ते की पकड़ कमजोर हो जाती है और वो काफी ऊंचाई से नीचे गिरने लगता है. लेकिन वो जमीन पर नहीं गिरता बल्कि महिला ने जो बॉक्स लिया था उसमें गिरता है. इससे कुत्ते की जान बच जाती है. नीचे खड़े लोग ताली और सीटी बजाकर उस महिला का अभिवादन किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

कुत्ते की जान बचाने बचाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है कि एक महिला ने कार्डबोर्ड के जरिए कुत्ते की जान बचाई. इस वीडियो को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. काफी लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिख ‘वाह यह अविश्वसनीय कैच है.’ एक और शख्स ने लिखा ‘वाह! इस महिला को अवार्ड मिलना चाहिए.’ एक और शख्स ने लिखा क्या कैच लिया है. सोशल मीडिया पर ऐसे ढेरो कमेंट आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >