भागवत बोले, पूरे देश में गोहत्या पर रोक लगाने वाला कानून होना चाहिए

नयी दिल्ली : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गो वध के खिलाफ देशभर में एक कानून बनाने की आज पुरजोर वकालत की और निगरानी समूहों से पशुओं की रक्षा करते समय कानून का पालन करने के लिए कहा. भागवत ने यहां भगवान महावीर की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम देशभर […]

नयी दिल्ली : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गो वध के खिलाफ देशभर में एक कानून बनाने की आज पुरजोर वकालत की और निगरानी समूहों से पशुओं की रक्षा करते समय कानून का पालन करने के लिए कहा.

भागवत ने यहां भगवान महावीर की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम देशभर में गो वध पर रोक लगाने वाला कानून चाहते हैं.’ आरएसएस प्रमुख ने कहा कि कानून का पालन करते हुये गाय की रक्षा करने का काम जारी रहना चाहिये. उन्होंने कहा, ‘‘गो वध के नाम पर कोई भी हिंसा उद्देश्य को बदनाम करती है और कानून का पालन करना ही चाहिये.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >