भारत ने वायुसेना का विशालकाय सी-17 ग्लोबमास्टर को चीन सीमा पर उतारा

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में देश की त्वरित हवाई परिवहन क्षमता में बडा विस्तार करते हुए विशालकाय सी-17 ग्लोबमास्टर विमान आज चीन-भारत सीमा से महज 29 किलोमीटर दूर मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड पर उतरा.केवल 4200 फुट लंबी लैंडिंग सतह के साथ 6200 फुट की उंचाई पर विमान उतरा और अधिक उंचाई पर कम स्थान में उतरने […]

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में देश की त्वरित हवाई परिवहन क्षमता में बडा विस्तार करते हुए विशालकाय सी-17 ग्लोबमास्टर विमान आज चीन-भारत सीमा से महज 29 किलोमीटर दूर मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड पर उतरा.केवल 4200 फुट लंबी लैंडिंग सतह के साथ 6200 फुट की उंचाई पर विमान उतरा और अधिक उंचाई पर कम स्थान में उतरने की अपनी क्षमता की पुष्टि की.

अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले की यारग्याप घाटी में मेचुका स्थित एएलजी को हाल ही में उन्नत किया गया था.अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित मेचुका 1962 में भारत-चीन सुद्ध के दौरान एक महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान था.वायु सेना ने 1962 में डकोटा और ओटर के साथ इलाके में अपना अभियान शुरु किया था और उसके बाद अंतोनोव 32, जो ए एन 32 के नाम से लोकप्रिय है अक्तूबर 2013 तक यहां से संचालित किया जाता था, लेकिन उसके बाद इसे उन्नत करने का काम शुरु कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >