सपा मुखिया मुलायम से मिले प्रशांत किशोर, महागठबंधन की तैयारी!

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में बिहार की तरह महागठबंधन को लेकर चल रही चर्चा के बीच मंगलवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुलाकात की. माना जा रहा है कि यह बातचीत गठबंधन के व्यापक दायरे के मद्देनजर ही हो रही है. इससे पहले प्रशांत किशोरऔर […]

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में बिहार की तरह महागठबंधन को लेकर चल रही चर्चा के बीच मंगलवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुलाकात की. माना जा रहा है कि यह बातचीत गठबंधन के व्यापक दायरे के मद्देनजर ही हो रही है. इससे पहले प्रशांत किशोरऔर सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादवकेबीच मुलाकात हुई थी.

सूत्रों के मुताबिक, सपा और कांग्रेस का जल्‍द गठबंधन हो सकता है.मालूमहाेकि पिछले शुक्रवार को शिवपाल यादव ने राष्‍ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह से उनके दिल्‍ली स्थित आवास पर मुलाकात की थी. वहीं, सूत्रों कीमानें तो कुछ दिनों पहले दिल्ली में ही शिवपाल यादव ने प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी. शिवपाल और प्रशांत की मुलाकात करवाने में जदयू नेता केसी त्यागी ने अहम भूमिका बतायी जा रही है.

बताया जाता है कि शिवपाल यादव ने अपने साथ जनता परिवार के नेताओं का निमंत्रण लेकर ये मुलाकात की थी. उन्होंने मुलायम सिंह की तरफ सेपांच नवंबर को सपा के रजत जयंती प्रोग्राम में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को भी लखनऊ आने का न्योता दिया था. शिवपाल ने कहा था कि हम लोहियावादी और चरण सिंह वादियों को एक साथ करने की कोशिशें कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि ये सभी साथ हों. शिवपाल के बयान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि पहले एक दल बनाने की दिशा में कदम उठाया था लेकिन तब बात आगे नहीं बढ़ी. उसी वक्त खत्म होगयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >