दलितों पर अत्याचार आज की बात नहीं, यह तो पुरानी बात है : आडवाणी

नयी दिल्ली : भाजपाके वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दलित पर हो रहे अत्याचार पर आज बड़ा बयान दिया है. आडवाणी ने कहा कि दलितों पर जो जुल्म ढाया जाता रहा है, वह कोई आज की बात नहीं है, यह तो पुरानी बात है. साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी गांधी जी की विचारधारा […]

नयी दिल्ली : भाजपाके वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दलित पर हो रहे अत्याचार पर आज बड़ा बयान दिया है. आडवाणी ने कहा कि दलितों पर जो जुल्म ढाया जाता रहा है, वह कोई आज की बात नहीं है, यह तो पुरानी बात है. साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी गांधी जी की विचारधारा से जुड़े हैं उनका दलितों पर हो रहे अत्याचार पर प्रतिक्रिया देना और उन्हें कष्ट होना स्वाभाविक हैं.

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि दलितों पर हुई ज्यादती से एक वर्ग विशेष का अधिक परेशान होनास्वाभाविक है. जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात परभाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी नेप्रतिक्रियादेतेहुए कहा कि भारत और कश्मीर को अलग-अलग देखना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि कश्मीर को भारत से अलग रखकर सोचना भी हमें नागवार गुजरता है. उन्होंने कहा कि कश्मीर में अलगाववाद की आवाज बुलंद हो रही है, जिसे किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >