स्वामी का ट्वीट- उर्जित पटेल की आलोचना करना मूर्खतापूर्ण
नयी दिल्ली : नए आरबीआई गवर्नर के तौर पर उर्जित पटेल की नियुक्ति को भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी का समर्थन मिल चुका है. ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने इसको लेकर ट्वीटर पर अपनी सोच जाहिर कर दी है. स्वामी ने आज कई रीट्वीट किए और अपने टि्वटर फॉलोवरों को जवाब देते हुए […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : नए आरबीआई गवर्नर के तौर पर उर्जित पटेल की नियुक्ति को भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी का समर्थन मिल चुका है. ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने इसको लेकर ट्वीटर पर अपनी सोच जाहिर कर दी है. स्वामी ने आज कई रीट्वीट किए और अपने टि्वटर फॉलोवरों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह सोचना बेवकूफी भरा होगा कि वह पटेल की इस बात के लिए आलोचना करने की सोचेंगे कि क्योंकि उनका जन्म केन्या में हुआ.
आपको बता दें कि मुद्रास्फीति को रोकने के लिए ब्याज दर कम नहीं करने को लेकर राजन की नीति की स्वामी कटु आलोचना कर चुके हैं. स्वामी ने यह उम्मीद जताई है कि पटेल वैसे आक्रामक साबित नहीं होंगे. जब स्वामी के एक फॉलोवर ने केन्या का नागरिक होने के कारण पटेल की आलोचना की तो उसका जवाब स्वामी ने देते हुए कहा कि वह केन्या के नागरिक नहीं हैं, वह थे. उनके ट्वीट की वजह से उनके फॉलोवरों ने दावा किया कि वह पटेल की नियुक्ति का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं.
स्वामी ने एक फॉलोवर की टिप्पणी को रीट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि ऐसा लगता है कि स्वामी उर्जित पटेल की नियुक्ति का समर्थन कर रहे हैं. जब एक टि्वटर हैंडल के माध्यम से कहा गया कि मैं सुनिश्चित हूं कि स्वामी इस नियुक्ति से खुश नहीं हैं तो भाजपा सांसद ने पलटकर कहा कि बकवास…. स्वामी ने एक फॉलोवर के ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें कहा गया है, अलविदा रघुराम राजन… कोई और शौक चुनें..शुक्रिया… स्वागत उर्जित पटेल….
आपको बता दें कि स्वामी ने इससे पहले आरोप लगाया था कि राजन देश के लिए उपयुक्त व्यक्ति नहीं हैं और उन्होंने कहा था कि राजन ने मुद्रास्फीति पर नियंत्रण करने की आड़ में ब्याज दरों में वद्धि की जिससे देश को नुकसान उठाना पड़ा. राजन ने जून में अचानक आरबीआई कर्मियों को भेजे गए पत्र में घोषणा करते हुए कहा कि वह शिक्षण कार्य में लौटेंगे और दूसरा कार्यकाल ग्रहण नहीं करेंगे.
इधर, आरबीआई गवर्नर के रुप में उर्जित पटेल की नियुक्ति को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि पटेल भी अपने पूर्वाधिकारी रघुराम राजन की श्रेणी के हैं जिन्हें सरकार ने दूसरा कार्यकाल नहीं दिया. कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट में कहा कि अगर प्रतिष्ठान को रघुराम राजन की विदेशी पहचान से घृणा है तो उर्जित पटेल भी उसी श्रेणी के हैं. कांग्रेस नेता परोक्ष रुप से पटेल के केन्या में जन्मे होने तथा भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा राजन पर आरबीआई गर्वनर होने के बावजूद उनके अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक होने को लेकर बार बार निशाना साधने का जिक्र कर रहे थे.