महिला कार्यकर्ता की खुदकुशी से ''आप'' परेशान, पढें क्या है मामला

नयी दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी ने नरेला में खुदकुशी कर ली है. इस महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के ही एक कार्यकर्ता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, उसने इसकी शि‍कायत किए जाने पर पार्टी नेताओं द्वारा मामले को नजरअंदाज करने का भी संगीन आरोप लगाया […]

नयी दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी ने नरेला में खुदकुशी कर ली है. इस महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के ही एक कार्यकर्ता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, उसने इसकी शि‍कायत किए जाने पर पार्टी नेताओं द्वारा मामले को नजरअंदाज करने का भी संगीन आरोप लगाया है.

सोनी की खुदकुशी को लेकर भाजपा ने ‘आप’ नेताओं पर करारा प्रहार किया है. दि‍ल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्थानीय विधायक शरद चौहान खुदकुशी करने वाली लड़की की मौत के जिम्मेदार हैं. इस तरह की घटनाएं आम आदमी पार्टी की महिला विरोधी सोच को प्रदर्शित करती है.

‘आप’ कार्यकर्ता सोनी ने मंगलवार को दिल्ली के ही लोकनायक जयप्रकाश अस्तपताल में दम तोड़ दिया. ऐसा बताया जा रहा है कि सोनी काफी समय से आप के बड़े नेताओं के समक्ष अपने शोषण का मामला रख रही थी लेकिन पार्टी नेता इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे जिसके बाद आखिरकार परेशान होकर सोनी ने खुदकुशी कर ली.

सोनी के परिवारवालों ने मामले को लेकर कहा है कि पार्टी में ही उसके एक साथी ने छेड़छाड़ की जिसके बाद वह बेल पर रिहा हो गया. इस छेड़छाड़ से आहत सोनी कई दिनों से डिप्रेशन में थी. पुलिस की माने तो सोनी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई.

सोनी ने रमेश वाधवा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. शिकायत में सोनी ने रमेश पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप लगाया था. यह शिकायत जून में दर्ज की गई और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन आरोपी को बेल मिल गई. जिसके बाद सोनी डिप्रेशन में चली गई.

वहीं भाजपा के आरोपों को दरकिनार करते हुए आम आदमी पार्टी का कहना है कि मामले पर राजनीति की जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >