पेंच राष्ट्रीय उद्यान : बाघिन और 2 शावकों की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल : मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघिन और दो शावकों के शव मिले हैं जबकि एक शावक के लापता होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों वन्य प्राणियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और विसरा को जांच के लिए रायबरेली और सागर भेजा गया. इस संबंध में प्रधान […]

भोपाल : मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघिन और दो शावकों के शव मिले हैं जबकि एक शावक के लापता होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों वन्य प्राणियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और विसरा को जांच के लिए रायबरेली और सागर भेजा गया.

इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) ने जानकारी दी कि पेंच राष्ट्रीय उद्यान के कोर एरिया में सोमवार की रात एक बाघिन का शव मिला और मंगलवार को दो शावकों के शव मिले हालांकि इन वन्यप्राणियों की मौत की वजह का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >