सारधा घोटाले मामले में सीबीआइ ने चिदंबरम की पत्नी को पूछताछ के लिए भेजा सम्मन

नयी दिल्ली : सीबीआइ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को सारधा घोटाले माममले में पूछताछ के लिए सम्मन भेजा है. सीबीआइ ने उन्हें 10 मार्च को कोलकाता स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है. मालूम हो कि नलिनी चिदंबरम वरिष्ठ वकील हैं और वे सारधा ग्रुप कंपनी के […]

नयी दिल्ली : सीबीआइ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को सारधा घोटाले माममले में पूछताछ के लिए सम्मन भेजा है. सीबीआइ ने उन्हें 10 मार्च को कोलकाता स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है. मालूम हो कि नलिनी चिदंबरम वरिष्ठ वकील हैं और वे सारधा ग्रुप कंपनी के कानूनी मामलों को देखती रही हैं.

हजारों करोड़ रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले में कंपनी को कानूनी सलाह देने के लिए नलिनी ने एक करोड़ रुपये फी ली थी. कांग्रेस नेता मतंग सिंह की पत्नी मनोरंजना सिंह के आग्रह पर नलिनी वकील के रूप में सारधा ग्रुप को कानूनी सलाह देने के लिए राजी हुई थीं.

सारधा ग्रुप के मालिक सुदिप्तो सेन ने 2013 में सीबीआइ को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कानूनी सलाह के लिए नलिनी चिदंबरम को एक करोड़ रुपये का भुगतान करने का उल्लेख किया था.

ध्यान रहे कि पिछले साल भी यह खबर आयी थी कि चेन्नई में नलिनी चिदंबरम से सीबीआइ ने पूछताछ की गयी थी. चिदंबरम परिवार फिलहाल पूरी तरह कानूनी झमेलों में उलझ गया है. चिदंबरम की इशरत जहां केस में भूमिका पर जहां सवाल उठ रहे हैं, वहीं उनके बेटे कार्ति चिदंबरम की दूसरे देशों में कथित संपत्ति को लेकर अन्नाद्रमुक सहित विपक्ष हमलावार है. वहीं, नलिनी सारधा घोटाला मामले में विवादस्पद कंपनी को कानूनी सलाह देने के लिए घिर गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
CBI
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >