इंजीनियर के पास से दो किलो सोना बरामद

नयी दिल्ली : सीबीआई ने नोएडा के मुख्य अभियंता यादव सिंह से जुडे कथित भ्रष्टाचार के मामले के सिलसिले में नोएडा के असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेन्द्र के पास से दो किलोग्राम सोना बरामद करने का दावा किया है. सीबीआई सूत्रों ने आज बताया कि 18 दिसंबर को मामले के सिलसिले में रामेन्द्र को हिरासत में […]

नयी दिल्ली : सीबीआई ने नोएडा के मुख्य अभियंता यादव सिंह से जुडे कथित भ्रष्टाचार के मामले के सिलसिले में नोएडा के असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेन्द्र के पास से दो किलोग्राम सोना बरामद करने का दावा किया है.

सीबीआई सूत्रों ने आज बताया कि 18 दिसंबर को मामले के सिलसिले में रामेन्द्र को हिरासत में लिये जाने के बाद सोना बरामद किया गया है. हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार के मामले में यह इस तरह की पहली गिरफ्तारी है. सूत्रों ने बताया कि एजेंसी को सोना :वर्तमान में 50 लाख रपये की कीमत का: के अलावा कुछ संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि एजेंसी मामले में जांच पडताल के लिए जल्द ही कुछ और लोगों को बुला सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >