6 महीने बाद टूटी कूटनीतिक खामोशी, जल्द ही भारत आएंगे नेपाली पीएम बालेन शाह

Nepal's PM to visit India soon : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (बालेन शाह) की जल्द ही भारत यात्रा पर आने की संभावना है. यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा दे सकती है.

Nepal's PM to visit India soon : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (बालेन शाह) की लंबे समय से लंबित भारत यात्रा अब जल्द होने की संभावना है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, काठमांडू से मिली जानकारी के अनुसार दोनों देशों के बीच यात्रा की तारीख और कार्यक्रम को अंतिम रूप देने पर बातचीत चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को बालेन शाह पहले ही स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन आधिकारिक तिथियों की घोषणा अभी बाकी है. यह यात्रा नेपाल की नई सरकार और भारत के बीच रिश्तों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है.

पुरानी परंपरा से अलग था बालेन शाह का फैसला

मार्च 2026 में प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह ने अब तक न तो भारत और न ही चीन की यात्रा की. यह नेपाल की उस पुरानी परंपरा से अलग कदम था, जिसमें नए प्रधानमंत्री अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भारत या चीन में से किसी एक देश की करते रहे हैं. इससे पहले इस पर राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं भी हुई थीं.

विदेश मंत्री की यात्रा से बनी मजबूत नींव

पिछले महीने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत का दौरा किया था. इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ दोनों देशों के बीच विकास सहयोग, व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, ट्रांजिट और लोगों के आपसी संबंधों को लेकर व्यापक चर्चा हुई. माना जा रहा है कि इसी बैठक ने प्रधानमंत्री बालेन शाह की प्रस्तावित भारत यात्रा का रास्ता आसान बनाया.

: भूकंप सहायता से लेकर डिजिटल पेमेंट तक बढ़ा सहयोग

भारत ने 2015 के विनाशकारी भूकंप के बाद पुनर्निर्माण सहायता कार्यक्रम के तहत नेपाल में 72 स्वास्थ्य सुविधाएं और 12 सांस्कृतिक धरोहर परियोजनाएं पूरी कर नेपाल को सौंप दी हैं. इसके अलावा भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (NPI) के बीच सीमा पार भुगतान सेवा भी शुरू की गई. साथ ही डिजिटल इंडिया भाषिणी और काठमांडू विश्वविद्यालय के बीच भाषा अनुवाद प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए समझौता भी हुआ.

यात्रा पर टिकी दोनों देशों की नजरें

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बालेन शाह की भारत यात्रा केवल औपचारिक मुलाकात नहीं होगी, बल्कि इससे भारत-नेपाल संबंधों को नई गति मिल सकती है। सीमा, व्यापार, ऊर्जा, निवेश और डिजिटल सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर ठोस फैसले होने की उम्मीद है। अब दोनों देशों की नजरें यात्रा की आधिकारिक तारीख और संभावित समझौतों पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें- भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के मंत्री ओमारी: बोले- हमारा DNA एक ही है, रिश्तों में नई गर्माहट के संकेत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >