चेन्नई: मद्रास आईआईटी के 23 वर्षीय एक विद्यार्थी ने छात्रावास में अपने कमरे में कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस ने आज बताया कि यहां इस प्रतिष्ठित प्रौद्यागिकी संस्थान के छात्रावास में नागेंद्र कुमार रेड्डी कल रात अपने कमरे में मृत मिला. एम टेक के इस विद्यार्थी ने यह अतिवादी कदम क्यों उठाया है, उसका पता नहीं चल पाया है, क्योंकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उसकी मौत की जांच चल रही है.
आईआईटी विद्यार्थी ने आत्महत्या की

आईआईटी विद्यार्थी ने आत्महत्या की
Copied link
चेन्नई: मद्रास आईआईटी के 23 वर्षीय एक विद्यार्थी ने छात्रावास में अपने कमरे में कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस ने आज बताया कि यहां इस प्रतिष्ठित प्रौद्यागिकी संस्थान के छात्रावास में नागेंद्र कुमार रेड्डी कल रात अपने कमरे में मृत मिला. एम टेक के इस विद्यार्थी ने यह अतिवादी कदम क्यों उठाया है, […]
पुलिस के अनुसार नागेंद्र विनायक चतुर्थी मनाकर आंध्रप्रदेश के कडप्पा जिले के अपने घर से हाल में लौटकर छात्रावास आया था.
मौत पर शोक प्रकट करते हुए संस्थान ने एक बयान में कहा, आईआईटी मद्रास को 21 सितंबर को परिसर में एक विद्यार्थी की मौत की खबर देते हुए दुख हो रहा है. उसकी पहचान आंध्रप्रदेश के एम टेक शोध छात्र के रूप में हुई है.
संस्थान के निदेशक एम भाष्कर राममूर्ति ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि आईआईटी मद्रास पुलिस के साथ उसकी जांच में सहयोग कर रहा है. उन्होंने कहा, में उसकी मौत के कारण का कुछ पता नहीं है. उन्होंने कहा, विद्यार्थी के अभिभावक को सूचना दे दी गयी है. संस्थान इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं भारी क्षति को लेकर अभिभावकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है