लोकसभा में भावुक हुए लालकृष्ण आडवाणी

नयी दिल्ली : ललित मोदी प्रकरण में कांग्रेस के आरोपों का विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा लोकसभा में दिए गए जोरदार जवाब से खुश होकर भाजपा ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उनकी पीठ थप-थपाई. संसद में कई ऐतिहासिक चर्चाओं के गवाह रहे आडवाणी सुषमा की ओर से कांग्रेस के आरोपों का आज दिए गए […]

नयी दिल्ली : ललित मोदी प्रकरण में कांग्रेस के आरोपों का विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा लोकसभा में दिए गए जोरदार जवाब से खुश होकर भाजपा ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उनकी पीठ थप-थपाई.

संसद में कई ऐतिहासिक चर्चाओं के गवाह रहे आडवाणी सुषमा की ओर से कांग्रेस के आरोपों का आज दिए गए जवाब से काफी प्रभावित नजर आए. कांग्रेस द्वारा इस विषय पर लाए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में सत्ता पक्ष की पहली पंक्ति से हस्तक्षेप करते हुए सुषमा जब अपनी बात रख रही थीं, आडवाणी उनकी बगल में बैठे थे.

सुषमा ने करीब तीस मिनट तक कांग्रेस के एक एक आरोपों का जवाब दिया. इस समय आडवाणी काफी भावुक नजर आए. वह अपनी नम आंखों से आंसू नहीं टपकने देने का भरसक प्रयास करते दिखे. विदेश मंत्री के अपनी बात समाप्त करने पर आडवाणी ने खडे होकर उनकी पीठ थपथपाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >