चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने इस साल मई में संपत्ति के एक मामले में दोषमुक्त करार दिये जाने और शीर्ष पद पर लौटने के बाद आज पहली बार अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई.संसद के मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले उन्होंने पार्टी सांसदों की बैठक की अध्यक्षता भी की एआईएडीएमके की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने पार्टी सांसदों को मानसून सत्र में किस तरह कार्य करना है इस बारे में ‘सुझाव’ दिया.
दोषमुक्त होने के बाद पहली बार जयललिता ने कैबिनेट की बैठक की
चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने इस साल मई में संपत्ति के एक मामले में दोषमुक्त करार दिये जाने और शीर्ष पद पर लौटने के बाद आज पहली बार अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई.संसद के मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले उन्होंने पार्टी सांसदों की बैठक की अध्यक्षता भी की एआईएडीएमके की एक […]

ऐसा हालांकि इन अटकलों की पृष्ठिभूमि में हुआ है कि सरकार मार्च में बजट प्रस्तुत किये जाने के बावजूद विभिन्न विभागों के लिए अनुदान पर चर्चा करने के लिए विधानसभा सत्र बुला सकती है.विपक्षी दल डीएमके ने भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सत्र बुलाने की मांग की है. जयललिता के 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनकी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक थी.
इससे पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें 66.66 करोड रुपये की आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से मुक्त कर दिया था. उन्होंने बाद में आरके नगर उपचुनाव में सीपीआई उम्मीदवार पर बडे अंतर से जीत दर्ज कर विधायक के रुप में वापसी की.जयललिता ने इसके बाद पार्टी सांसदों के साथ कल से शुरु हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति को अंतिम रुप देने के लिए बैठक की. एआईएडीएमके के लोकसभा में 37 जबकि राज्यसभा में 11 सांसद हैं.