पीएम मोदी ने असम में लहराया गमछा, कहा- कांग्रेस का शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयार

PM Modi Assam Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव में जोरदार एंट्री मारी है. उन्होंने बुधवार को धेमाजी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा. साथ ही कांग्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाया.

PM Modi Assam Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस का स्व-घोषित शहजादा हार का शतक लगाने के लिए तैयार है. पीएम ने कहा- इस बार BJP-NDA सरकार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है. और कांग्रेस भी हार की हैट्रिक का सामना करने के लिए तैयार है. रैली के दौरान पीएम मोदी ने मंच से गमछा भी लहराया. बिहार चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी ने गमछा लहराया था. जिसे काफी फेमस हुआ था. पीएम के बिहारी अंदाज को लोगों ने पसंद किया था.

2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा कानून लाने का प्रयास किया था : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- असम कांग्रेस के नेता एक खतरनाक कानून बनाने की बात कर रहे हैं. आज, मैं असम की जनता के सामने कांग्रेस की एक चाल का पर्दाफाश करना चाहता हूं. 2014 के चुनावों से पहले, कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ‘सांप्रदायिक हिंसा कानून’ (Communal Violence Law) लाने का प्रयास किया था. इसका उद्देश्य अपने तय वोट बैंक को खुश करना था. इस विधेयक में, दंगों के लिए बहुसंख्यक समुदाय को जिम्मेदार ठहराया गया था, और धार्मिक अल्पसंख्यकों को पीड़ित मान लिया गया था. यह विधेयक अपने आप में ही सांप्रदायिक था, इसलिए BJP-NDA ने इस कानून को संसद में पारित नहीं होने दिया. अब, 12 साल बाद, कांग्रेस यहां असम में भी, इसी तरह का एक कानून बनाने की घोषणा कर रही है. कांग्रेस के नेता खुद खुलेआम ये घोषणाएं कर रहे हैं. यह बिल्कुल स्पष्ट है कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है.

पीएम मोदी का दावा- कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है और इस धरती के मूल निवासियों, बेटे-बेटियों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती है. BJP-NDA सरकार हमारे किसानों, आदिवासियों की जमीन और हमारे जंगलों पर घुसपैठियों का कब्जा नहीं होने देगी. अवैध कब्जे के खिलाफ BJP-NDA सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी. असम का गौरव और पहचान बनी रहेगी. यह मोदी की गारंटी है.

असम ने पिछले 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का एक नया दौर देखा : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा की तारिफ करते हुए कहा- पहले सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में और फिर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में, असम ने पिछले 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का एक नया दौर देखा है. ये असम चुनाव एक विकसित भारत के लिए एक विकसित असम बनाने के चुनाव हैं.

पीएम मोदी ने बीजेपी घोषणा पत्र को बताया मंगल पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के घोषणा पत्र को मंगल पत्र बताया. उन्होंने कहा- असम BJP ने कल एक शानदार घोषणापत्र जारी किया. कल मंगलवार था, और मंगलवार को जारी किया गया यह घोषणापत्र असम में और अधिक मंगल (शुभता) लाने वाला है. यह वह मंगल पत्र है जो मंगलवार को आया है.

BJP जो कहती है, वह करती है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बीजेपी जो कहती है, वह करती है. उन्होंने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा- यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारी बेटियों के साथ कोई छल न हो, हमारी बेटियों के जीवन की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं. असम में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, छठी अनुसूची क्षेत्रों की परंपराओं की रक्षा करना, या असम की पहचान को बचाना बहुत बड़ी घोषणाएं हैं. BJP जो कहती है, वह करती है.

असम से खबरें केवल बम, बंदूक, दंगों और कर्फ्यू के बारे में होती थीं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा, असम से खबरें केवल बम, बंदूक, दंगों और कर्फ्यू के बारे में होती थीं. पिछले एक दशक में, असम ने विकास की एक लंबी यात्रा तय की है. ये 20-25 साल के युवा केवल BJP-NDA के सुशासन के ही गवाह रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस शासन का वह अंधकारमय दौर नहीं देखा है.

असम के हजारों बेटों और बेटियों ने बंदूकें छोड़ नए भविष्य से जुड़ गए : पीएम मोदी

प्रधाानमंत्री मोदी ने कहा- डबल-इंजन सरकार ने असम को स्थायी शांति का एक नया रास्ता दिखाया है. असम के हजारों बेटों और बेटियों ने, पिछले एक दशक में, बंदूकें छोड़ दी हैं और एक नए भविष्य से जुड़ गए हैं.

असम को दुनिया चाय के साथ चिप के लिए भी पहचानेगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- एक समय था जब दुनिया में असम की चर्चा उसकी चाय के लिए होती थी. अब, असम को दुनिया न केवल चाय के लिए, बल्कि चिप के लिए भी पहचानेगी. वह दिन दूर नहीं जब असम के सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप का उत्पादन शुरू हो जाएगा. इससे असम आधुनिक तकनीक के एक बड़े केंद्र (हब) के रूप में विकसित होगा. आने वाले समय में, चाहे फोन हों, कारें हों, टीवी हों या फ्रिज—ये सभी उत्पाद असम में बनी चिप्स पर चलेंगे. एक विकसित असम के लिए यही हमारा रोडमैप है.

ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >