आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, 2 से 6 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, 60 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवा

Rain Warning: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है. 3 से 4 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में असर ज्यादा रहेगा. पहाड़ी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि, जबकि कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली और 60 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाएं चल सकती हैं.

Rain Warning: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में इस पूरे सप्ताह बारिश का जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 3 और 4 अप्रैल को रहने की संभावना है. 3 से 4 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में भी हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है. 3 और 4 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है. 3 से 6 अप्रैल के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत मैदानी राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है. 2 से 4 अप्रैल और 6 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में बारिश हो सकती है. इसके अलावा 3, 4 और 6 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से लेकर मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

असम, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत में बिगड़ा रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक 1 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 अप्रैल तक बारिश बिजली का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा बिहार में 6 अप्रैल, झारखंड में 1 और 4 अप्रैल, ओडिशा में 1 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल के दौरान बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 40 से 50 kmph से लेकर 60 kmph तक रह सकती है.

छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश और तेज हवा

मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 1 और 2 अप्रैल के दौरान गरज के साथ 50 से 60 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >