असम में पीएम मोदी का खास अंदाज, तोड़ीं चाय की पत्तियां, श्रमिकों संग ली सेल्फी, Video

PM Modi Assam: असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास अंदाज देखने को मिला. डिब्रूगढ़ के मनोहारी टी एस्टेट में उन्होंने महिला श्रमिकों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं, उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान पीएम मोदी ने श्रमिकों के साथ सेल्फी भी ली. बाद में उन्होंने झुमुर नृत्य का भी आनंद उठाया.

PM Modi Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया. यहां पीएम मोदी ने महिला श्रमिकों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं. उनसे बात की. महिला श्रमिकों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया. अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- हम चाय बागान में काम करने वाले हर परिवार के प्रयासों पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं. उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम के गौरव को बढ़ाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब आधा घंटा इन महिला श्रमिकों के साथ रहे. उन्होंने चाय बागान श्रमिकों की चिंताओं को भी सुना और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और मजदूरी जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर एक अन्य पोस्ट में कहा- चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बात की और अंत में एक सेल्फी भी ली.

असम में चुनावी दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए राज्य के एक दिवसीय दौरे पर हैं. इसी दौरान उन्होंने मनोहारी टी एस्टेट में काम करने वाली महिला श्रमिकों से बातचीत की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने श्रमिकों की ओर से प्रस्तुत पारंपरिक झुमुर नृत्य का भी आनंद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >