भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध करने पर अन्‍ना हजारे को मिले धमकी भरे पत्र

मुंबई : अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने आज अन्ना हजारे से भेंट कर उनकी सुरक्षा की समीक्षा की. गांधीवादी नेता को मिले धमकी भरे पत्र के बाद यह कवायद की गयी है. अन्ना के सहयोगियों के अनुसार, हजारे को कल पत्र मिला जिसमें उन्हें भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध करने पर चेताया गया […]

मुंबई : अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने आज अन्ना हजारे से भेंट कर उनकी सुरक्षा की समीक्षा की. गांधीवादी नेता को मिले धमकी भरे पत्र के बाद यह कवायद की गयी है.

अन्ना के सहयोगियों के अनुसार, हजारे को कल पत्र मिला जिसमें उन्हें भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध करने पर चेताया गया था. त्रिपाठी ने यादव बाबा मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अन्ना इसी मंदिर में रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >