अरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर: लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ में 4 लोगों की मौत, सेना के 5 जवान लापता

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है. दिबांग घाटी में बाढ़ के कारण 5 जवान लापता हो गए हैं, जबकि अपर सुबनसिरी जिले में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत हो गई है. सेना और प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी है.

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सेना के पांच जवान लापता बताए जा रहे हैं. दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, दिबांग घाटी जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के दो अस्थायी सेल्टर बह गए. इस दौरान सात सैन्यकर्मी बाढ़ की चपेट में आ गए. रिपोर्ट के अनुसार इनमें से दो जवानों को बचा लिया गया, जबकि पांच जवान अब भी लापता हैं.

सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन

अपर सुबनसिरी जिले में केओजारिंग-बयाचिंग सड़क पर भी भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, सड़क निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन के दौरान कई लोग मलबे में दब गए.

इस हादसे में ताडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली समेत चार लोगों की मौत होने की सूचना है.

अधिकारियों के अनुसार, दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं. सेना के लापता जवानों की तलाश और राहत-बचाव अभियान से जुड़ी जानकारी का इंतजार है.

दिबांग वैली में बाढ़ ने सेना के कैंप को चपेट में लिया

दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने पाशु पानी आर्मी कैंप को चपेट में ले लिया. बाढ़ के तेज बहाव में 5वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर बह गए. अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ में सेना के सात जवान बह गए, जिनमें से दो को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि पांच जवान अब भी लापता हैं.

Also read : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में तनाव: कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >