कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास में विलंब के प्रति तोगडिया ने केंद्र को चेतावनी दी

नाहन (हिमाचल प्रदेश) : विहिप नेता प्रवीण तोगडिया ने आज केंद्र सरकार को कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास में विलंब के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि अलगाववादियों के दबाव के बावजूद विस्थापित समुदाय के लोग कश्मीर घाटी में ही बसेंगे. संगठन की तरफ से नाहन में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए तोगडिया […]

नाहन (हिमाचल प्रदेश) : विहिप नेता प्रवीण तोगडिया ने आज केंद्र सरकार को कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास में विलंब के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि अलगाववादियों के दबाव के बावजूद विस्थापित समुदाय के लोग कश्मीर घाटी में ही बसेंगे. संगठन की तरफ से नाहन में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए तोगडिया ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि ‘जम्मू-कश्मीर सरकार की चाल के कारण पुनर्वास की प्रक्रिया में विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुनर्वास में विलंब होता है तो संगठन जम्मू-कश्मीर की तरफ मार्च निकालेगा. उन्होंने कहा, ‘अगर इस मामले में किसी भी वर्ग के दबाव में विलंब होता है तो विहिप देश के छह लाख गांवों के हिंदुओं के साथ जम्मू-कश्मीर की तरफ मार्च करेगी और किसी भी परिणाम के लिए सरकार जिम्मेदार होगी.’ तोगडिया ने कहा कि देश भर में ‘घर वापसी’ कार्यक्रम जारी रहेगा और अगर किसी भी सरकार ने बाधा डाली तो विहिप इसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेडेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >