बेंगलूरु : स्कूल के ऑफिस ब्वॉय ने की फायरिंग, एक छात्रा की मौत

बेंगलूरु : कडुगडी के एक प्रतिष्‍ठित स्कूल में एक कर्मचारी ने फायरिंग कर दी जिसमें एक छात्रा की मौत होने की खबर है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार ऑफिस ब्वॉय ने दो छात्राओं पर गोली चला दी जिसमें एक 12 वीं की छात्रा की मौत हो गयी जबकि एक छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई. […]

बेंगलूरु : कडुगडी के एक प्रतिष्‍ठित स्कूल में एक कर्मचारी ने फायरिंग कर दी जिसमें एक छात्रा की मौत होने की खबर है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार ऑफिस ब्वॉय ने दो छात्राओं पर गोली चला दी जिसमें एक 12 वीं की छात्रा की मौत हो गयी जबकि एक छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल छात्रा को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है. जिस स्कूल में यह घटना हुई वह एक आवासीय विद्यालय था. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. गोली चलाने वाले की पहचान महेश के रूप में हुई है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारी गई लडकी बारहवीं की छात्र थी और छात्रवास में रहती थी. उन्होंने कहा कि घटना कल रात हुई. जांच जारी है. ऐसा संदेह है लडके ने एकतरफा प्रेम के चलते घटना को अंजाम दिया.

कर्नाटक के गृहमंत्री केजे जॉर्ज, शहर के पुलिस प्रमुख एमएन रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >