आरआर पाटिल सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे : राज्यपाल

मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने पूर्व मुख्यमंत्री आर आर पाटिल के निधन पर आज शोक जताया. राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, ‘आर आर पाटिल राज्य के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक है, जिन्होंने महाराष्ट्र के राजनीतिक दायरे में विशिष्ट छाप छोडी.’ उन्होंने कहा, ‘पाटिल ने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी […]

मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने पूर्व मुख्यमंत्री आर आर पाटिल के निधन पर आज शोक जताया. राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, ‘आर आर पाटिल राज्य के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक है, जिन्होंने महाराष्ट्र के राजनीतिक दायरे में विशिष्ट छाप छोडी.’

उन्होंने कहा, ‘पाटिल ने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं सरलता के मूल्यों को मूर्त रूप दिया. उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की तथा महत्वपूर्ण समय पर गृह मंत्रालय जैसा जरुरी विभाग देखा.’ उधर राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पाटिल के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें जमीनी स्तर का राजनीतिक नेता और एक उल्लेखनीय विधायक बताया.

फडणवीस लीलावती अस्पताल गये जहां पाटिल ने अंतिम सांस ली. उन्होंने कहा कि राकांपा नेता का निधन उनके एवं महाराष्ट्र के लोगों के लिए एक बेहद दुखद क्षण है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटिल का अंतिम संस्कार कल पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा और उनके सम्मान में एक दिन का शोक रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >