प्राइवेट स्कूल के 32 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव, एंटीजन टेस्ट के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सामने आये केस

प्रशासन ने स्कूल आने वाले सभी बच्चों के एंटीजन टेस्ट के आदेश दिये थे. उसी टेस्ट में ये 32 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं.

स्कूल खुलने के साथ ही जम्मू-कश्मीर के एक निजी विद्यालय से 32 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. कोरोना का यह विस्फोट राजौरी जिले में हुआ है. यहां 10वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोले गये हैं.

प्रशासन ने स्कूल आने वाले सभी बच्चों के एंटीजन टेस्ट के आदेश दिये थे. उसी टेस्ट में ये 32 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. कुछ दिन पहले लेह में भी स्कूल खुलने के बाद बच्चों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये थे. यहां पिछले सप्ताह 71 बच्चे कोरोना संक्रमित पाये गये थे.

Also Read: Breaking News Live: आकाश मिसाइल के नये वर्जन आकाश प्राइम का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

एक ओर तो स्कूल खोले जाने पर बच्चे कोरोना संक्रमित हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा है कि कई स्तर वाले उपायों को अपनाते हुए स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं से शुरू करते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से पुनः खोला जाना चाहिए.

द इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक विचार आलेख में विशेषज्ञों ने यूनेस्को की एक रि��ोर्ट का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि भारत में 500 दिन से ज्यादा समय से स्कूल बंद रहने से 32 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं.

स्कूलों को खोलने के मुद्दे पर भारत और विदेश से प्राप्त वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विशेषज्ञों ने कहा है कि स्कूलों में संक्रमण की जांच करने से वायरस को फैलने से रोका जा सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार टीचर, कर्मचारी और बच्चों को लाने-ले जाने में शामिल लोगों का टीकाकरण होना चाहिए और उन्हें टीके की खुराक मिल जाने के बाद भी मास्क का उपयोग करना चाहिए.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >