3 December Weather Forecast: मौसम ने फिर ली करवट, 10 राज्यों में शीतलहर, अलर्ट जारी

3 December Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो तीन दिनों तक शीतलहर का दौर जारी रह सकता है.

3 December Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. इसके अलावा पश्चिम और मध्य भारत में भी ठंड और शीतलहर की संभावना है. आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई और राज्यों में आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. इन राज्यों में शीतलहर का भी प्रकोप देखने को मिल सकता है. आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि तीन से पांच दिसंबर तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में एक और शीतलहर चलने की संभावना है.

Weather Forecast: कश्मीर के कुछ हिस्सों में पारा Freezing Point से नीचे

कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. ऐसे में तापमान के और गिरने का अनुमान है. दक्षिण कश्मीर का शोपियां शहर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह के समय ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है.

Kal Ka Mausam Delhi: दिल्ली में दहाई अंक से नीचे न्यूनतम तापमान

दिल्ली में आने वाले दिनों में सर्दी का पारा और गिरने के आसार है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान अभी दहाई अंक से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है.
यहां अधिकतम तापमान के 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.

Cold Wave in UP: यूपी में शीतलहर का दिख सकता है प्रकोप

यूपी में आगामी दिनों में सर्दी में इजाफा होगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है. कानपुर, आगरा, इटावा समेत कई और इलाकों में जोरदार ठंड की दस्तक हो सकती है.

बिहार-झारखंड में ठंड बढ़ने की संभावना

बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीतलहर ने ठंड को और बढ़ा दिया है. कनकनी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. बिहार के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, समेत कई और जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. वहीं झारखंड के कई जगहों में ठंड से लोगों का बुरा हाल है. गुमला, लोहरदगा, रांची, दुमका में जोरदार सर्दी पड़ रही है.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड

राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर (बीकानेर) में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने का अनुमान लगाया है. साथ ही चार दिसंबर के बाद जयपुर और बीकानेर संभाग में शीतलहर चलने का भी अनुमान है.

West Bengal Weather: न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

पश्चिम बंगाल में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले चार दिनों में जहां दक्षिण बंगाल में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, वहीं उत्तरी बंगाल में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है.

Also Read: Rain Alert: फिर मंडरा सकते हैं आफत के बादल, इन इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना, तेज हवा की भी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >