हरियाणा में स्वाइन फ्लू से आठ की मौत

चंडीगढ:: हरियाणा में अभी तक स्वाइन फ्लू से आठ लोगों की मौत हो गई है. राज्य में कुल 47 लोगों की एच1एन1 विषाणु की जांच में सकारात्मक नतीजे आए थे. हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया, ‘‘ हरियाणा में गुडगांव, हिसार, जींद, करनाल, सिरसा और रोहतक समेत विभिन्न जिलों से स्वाइन […]

चंडीगढ:: हरियाणा में अभी तक स्वाइन फ्लू से आठ लोगों की मौत हो गई है. राज्य में कुल 47 लोगों की एच1एन1 विषाणु की जांच में सकारात्मक नतीजे आए थे.

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया, ‘‘ हरियाणा में गुडगांव, हिसार, जींद, करनाल, सिरसा और रोहतक समेत विभिन्न जिलों से स्वाइन फ्लू के 47 सकारात्मक मामले प्रकाश में आए हैं. अब तक कुल आठ लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है.’’ उन्होंने कहा कि विभाग इस बीमारी को लेकर हर तरह की सजगता बरत रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >