किरण बेदी भी नरेंद्र मोदी की तर्ज पर करेंगी मन की बात

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने कहा है कि अगर वे चुनाव जीत कर राज्य की मुख्यमंत्री बनीं तो वे भी रेडियो पर मन की बात करेंगी. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आकाशवाणी पर मन की बात करते हैं. वे इसके लिए जरिये […]

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने कहा है कि अगर वे चुनाव जीत कर राज्य की मुख्यमंत्री बनीं तो वे भी रेडियो पर मन की बात करेंगी. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आकाशवाणी पर मन की बात करते हैं. वे इसके लिए जरिये अहम मुद्दों पर राष्ट्र के लोगों से संवाद करते हैं और उन्हें संदेश देते हैं.
उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को हुए दिल्ली दुष्कर्म कांड के बाद इस संबंध में आयोजित कई सभाओं में उन्होंने हिस्सा लिया. उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि राज्य में इसकी हर महीने समीक्षा की जायेगी, ताकि यह पता लग जायेगा कि सुरक्षा में कहां चूक हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >