इंफाल : आत्महत्या के प्रयास के आरोप से कल अदालत से बरी होने पर रिहा हुईं मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने अफस्पा हटाने की मांग को लेकर 14 साल से जारी अपना अनिश्चितकालीन उपवास यहां बाजार परिसर में जारी रखा.उन्हें कल शाम साढे सात बजे रिहा कर दिया था. इंफाल पूर्वी के जिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनके विरुद्ध लगाए गए आत्महत्या के प्रयास समेत सारे आरोप खारिज कर दिए थे.
शर्मिला ने जेल के बाहर भी अपना अनिश्चितकाल उपवास रखा जारी
इंफाल : आत्महत्या के प्रयास के आरोप से कल अदालत से बरी होने पर रिहा हुईं मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने अफस्पा हटाने की मांग को लेकर 14 साल से जारी अपना अनिश्चितकालीन उपवास यहां बाजार परिसर में जारी रखा.उन्हें कल शाम साढे सात बजे रिहा कर दिया था. इंफाल पूर्वी के जिला […]

रिहा होने के तुरंत बाद शर्मिला विभिन्न महिला संगठनों की प्रतिनिधियों के साथ इंफाल मार्केट परिसर में गयीं और उपवास पर बैठ गयीं. वह रात भर मार्केट परिसर में उपवास पर रहीं.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकारी अस्पताल के डाक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल करने में लगी है. पुलिस ने उन्हें पोरोमपाट के सरकारी अस्पताल जाने को कहा लेकिन , उन्होंने इनकार कर दिया.
असम राइफल ने फर्जी मुठभेड में इंफाल हवाई अड्डे पर 10 निदरेष लोगों को मार गिराया था जिसके बाद नवंबर, 2002 में शर्मिला ने उपवास शुरु किया था. उन्हें आत्महत्या के प्रयास के आरोप में समय समय पर गिरफ्तार किया गया, रिहा किया गया और फिर गिरफ्तार किया गया.