एनडीएफबी (एस) के दो उग्रवादी पकडे गये

गुवाहाटी: सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के दौरान असम के सोनितपुर जिले से एनडीएफबी (एस) के दो उग्रवादी पकडे गये हैं. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना के खुफिया तंत्र से मिली विशेष जानकारी के आधार पर सेना और पुलिस ने कल रात जिले के बतासीपुर इलाके के पास संयुक्त अभियान शुरु किया. सुरक्षा बलों […]

गुवाहाटी: सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के दौरान असम के सोनितपुर जिले से एनडीएफबी (एस) के दो उग्रवादी पकडे गये हैं. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना के खुफिया तंत्र से मिली विशेष जानकारी के आधार पर सेना और पुलिस ने कल रात जिले के बतासीपुर इलाके के पास संयुक्त अभियान शुरु किया.

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और तलाशी के बाद एनडीएफबी :एस: के दो संदिग्ध उग्रवादियों को पकड लिया.

पकडे गए उग्रवादियों की पहचान निजाम बासुमात्री और राजीब बासुमात्री के तौर पर हुई है. उनके पास से दो ग्रेनेड और ए के 47 राइफल के कारतूस जब्त किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >