अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिये जाने का स्वागत : सोनिया

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न से नवाजे जाने के सरकार के फैसले का आज स्वागत किया. सांस की नली में संक्रमण के इलाज के बाद अस्पताल से वापस घर आई कांग्रेस अध्यक्ष ने आज भारत-रत्न के मुद्दे […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न से नवाजे जाने के सरकार के फैसले का आज स्वागत किया.
सांस की नली में संक्रमण के इलाज के बाद अस्पताल से वापस घर आई कांग्रेस अध्यक्ष ने आज भारत-रत्न के मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की.
उन्होंने कहा, मैं अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत करती हूं.
राजनीतिक जगत में आम सहमति वाली राजनीति के लिए स्वीकार्य वाजपेयी और मालवीय को आज देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने का फैसला किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >