कर्नाटक चुनाव 2023: हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 किलों फ्री अनाज, कांग्रेस ने किए ये वादे

कर्नाटक चुनाव 2023: अपनी गारंटी कार्ड में कांग्रेस लोगों को मुफ्त बिजली और महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह देने का वादा कर रही है. इसके अलावा पार्टी 200 यूनिट फ्री बिजली भी देने का वादा कर रही है. पार्टी इस कोशिश में है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस अपनी गारंटी कार्ड की जानकारी दे.

कर्नाटक चुनाव 2023: कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस भी चुनाव में जीत की कवायद में जुटी है. इसी कड़ी में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर पार्टी ने तीन अहम घोषणाएं की हैं. शिवकुमार ने कहा है कि कांग्रेस ने आज बीपीएल कार्ड धारकों को 10 किलो चावल मुफ्त देने के अपने तीसरे वादे की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इससे पहले पहले दो वादे हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली और राज्य में घरों की प्रत्येक महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रति माह देने की बात पार्टी ने कही थी.

कांग्रेस दे रही है गारंटी कार्ड: दरअसल, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस गारंटी कार्ड बांटने वाली है. अपनी गारंटी कार्ड में कांग्रेस लोगों को मुफ्त बिजली और महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह देने का वादा कर रही है. इसके अलावा पार्टी 200 यूनिट फ्री बिजली भी देने का वादा कर रही है. पार्टी इस कोशिश में है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस अपनी गारंटी कार्ड की जानकारी दे. जाहिर है इस बार कर्नाटक में कांग्रेस अलग राजनीति पर काम कर रही है.

बीजेपी ने भी कसी कमर: बता दें, प्रदेश में इसी साल चुनाव होने हैं. इसको लेकर कांग्रेस जी जान से तैयारी में जुटी है. बता दें, कर्नाटक में अभी बीजेपी की सरकार है. ऐसे में कांग्रेस इस बार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगाने में जुटी है. चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने जनता से तीन वादे किए हैं. पार्टी को उम्मीद है कि इस बार के चुनाव में इसकी गारंटी कार्ड जरूर काम करेगा.

Also Read: कांग्रेस का 3 दिनों का महाधिवेशन शुरू, आज होगा कार्यसमिति के चुनाव पर फैसला, नहीं शामिल होगा गांधी परिवार

अमित शाह भी कर रहे हैं कर्नाटक का दौरा: इधर, कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. केन्द्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह भी कर्नाटक के दौरे पर हैं. उन्होंने बेल्लारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित भी किया. अपनी रैली में शाह ने कांग्रेस और जेडीएस पर जमकर हमला बोला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >