नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की तैयारियां शुरू कर दी है. आप ने दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए पहली सूची के रूप में 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी. प्रत्याशियों की सूची आप नेता संजय सिंह मीडिया के सामने जारी की. गौर करने वाली बात यह है कि 22 […]
नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की तैयारियां शुरू कर दी है. आप ने दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए पहली सूची के रूप में 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी.
प्रत्याशियों की सूची आप नेता संजय सिंह मीडिया के सामने जारी की. गौर करने वाली बात यह है कि 22 प्रत्याशियों में चार नाम मंत्रियों के शामिल है जिन पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है. इसमें विवादों में रहने वाले नेता सोमनाथ भारती का नाम भी शामिल किया गया है. इस सूची में आठ विधायकों को भी शामिल किया गया है जो पिछली बार अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं. पहली सूची में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल नहीं है.पार्टी की दूसरी सूची भी जल्द जारी कर दी जायेगी.
इतनी जल्दी पार्टी प्रत्याशियों के नाम जारी करने के पीछे तर्क दिये जा रहे हैं. दिल्ली में आप के उम्मीदवारों को जनता के बीच जाने और प्रचार करने का पूरा मौका मिलेगा. पार्टी जनसंपर्क अभियान के जरिये लोगों तक पहुंचेगी और केजरीवाल के उस 49 दिनों के सरकार के कामकाज का ब्योरा देगी और दोबारा सरकार बनाने की गुजारिश करेगी.