काला धन मामला : ”सामना” ने लिखा, खोदा पहाड़ निकली चुहिया

नयी दिल्ली : कालाधन मामले में आज शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए लिखा गया है कि इस मामले में ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ का शोर मचाया जा रहा है. संपादकीय में लिखा गया है कि काला धन मामले में जिन तीन लोगों का नाम सरकार की ओर […]

नयी दिल्ली : कालाधन मामले में आज शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए लिखा गया है कि इस मामले में ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ का शोर मचाया जा रहा है.

संपादकीय में लिखा गया है कि काला धन मामले में जिन तीन लोगों का नाम सरकार की ओर से सामने आया है यदि उनकी संपत्त‍ि का आंकलन किया जाए तो तीनों की कुल संपत्ति विदेशी बैंकों में मुश्किल से 100-150 करोड़ होगी.

‘सामना’ ने लिखा है कि गुजरात के सोना कारोबारी पंकज लोढ़िया का सालाना कारोबार करीब 80 करोड़ का है. इनके खाते में विदेशी बैंक में सिर्फ 50 करोड़ रुपये जमा हैं. यह अपने आप में बड़ा मजाक है.

‘सामना’ में बाबा रामदेव पर भी जमकर निशाना साधा गया है. शिवसेना ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान बाबा रामदेव और बीजेपी के नेता कह रहे थे कि विदेशों में कम से कम 25 लाख करोड़ रुपये कालाधन जमा होगा. दावा किया गया कि सारा कालाधन देश में आ गया तो हर घर पर सोने के छप्पर चढ़ जाएंगे.

काला धन ममला काफी जटिल है और यह देश में वापस लाना कितना मुश्‍किल है शायद यह सरकार को समझ में आ गया है. अबतक जो भी कार्रवाई इस मामले में की गई है उसका श्रेय भी कोर्ट को जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >