15 अगस्त की टॉप 20 खबरें : राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश, PoJK में भड़का पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा, राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संदेश, राहुल गांधी को विशेषाधिकार नोटिस, ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी, PoJK में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन और चमोली सुरंग हादसे की ताजा अपडेट्स. पढ़ें आज की सभी प्रमुख खबरें.

1. राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संदेश: परीक्षा में सुधार, विभाजन से ऑपरेशन सिंदूर तक का किया जिक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए विकसित भारत के लक्ष्य, स्वतंत्रता संग्राम, विभाजन की त्रासदी, समान अवसर, युवाओं की भूमिका और भारतीय सेनाओं के योगदान का जिक्र किया. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए देशवासियों से मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस जारी, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर लोकसभा सचिवालय ने मांगा जवाब

लोकसभा सचिवालय ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर की गई "असंसदीय और अपमानजनक" टिप्पणियों को लेकर नोटिस भेजा है. उन्हें 28 अगस्त तक अपना जवाब और पक्ष रखने को कहा गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. ओडिशा में बारिश का कहर, 11 जिलों पर फ्लैश फ्लड का खतरा

ओडिशा के कई उत्तरी जिलों में भारी बारिश से बाढ़ का संकट गहरा गया है. 11 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा मंडरा रहा है, जिससे गांवों, खेतों और सड़कों पर पानी भर गया है. लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

4. PoJK में क्यों भड़का पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा? मुजफ्फराबाद से हाजिरा तक सड़कों पर उतरी जनता

पाक अधिकृत कश्मीर (PoJK) के मुजफ्फराबाद से हाजीरा तक जनता सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रही है. बुनियादी अधिकारों, बेहतर सुविधाओं और जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज हो गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. उमर अब्दुल्ला का पाकिस्तान पर हमला, बोले- 'हमारा लहू पिया गया', कश्मीर की नदियों पर पहला हक हमारा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान पर नदियों और जल संसाधनों पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है. उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि कश्मीर की नदियों पर पहला अधिकार उनका है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. चमोली में सुरंग के अंदर जिंदगी की जंग! 12 लोग सुरक्षित निकले, 7 शव बरामद ; 3 अब भी लापता

चमोली में हुए सुरंग हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है. 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, लेकिन 3 लोग अभी भी लापता हैं. सुरंग में भरा पानी और कम ऑक्सीजन बचाव दल के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. जनगणना 2027: शिक्षा-रोजगार और कोविड टीका सहित आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, देंखे पूरी लिस्ट

गृह मंत्रालय ने जनगणना 2027 के लिए 40 सवालों की एक विस्तृत सूची जारी की है. इस सूची में व्यक्तिगत जानकारी से लेकर आर्थिक स्थिति तक कई पहलुओं को शामिल किया गया है. जानें कि आपको किन-किन सवालों के जवाब देने होंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंप पर बिखेरी कोसा की चमक, बदले बस्तर की दिखी नई तस्वीर

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रायपुर में आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने कोसा सिल्क परिधानों का प्रदर्शन किया. हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटकर उन्होंने आत्मविश्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल पेश की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. चमोली हादसे में झारखंड के एक मजदूर की मौत, पांच घायल और एक लापता

चमोली की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में झारखंड के 7 श्रमिक प्रभावित हुए हैं. एक श्रमिक की दुखद मौत हो गई है, जबकि पांच घायल हैं और एक अभी भी लापता है. राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. प्रशांत किशोर अब बिहार के इस नेता की खोलेंगे कुंडली, बोले- अनाप-शनाप बोलेंगे तो जवाब मिलेगा

जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने आभार यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जोरदार हमला बोला. पीके ने चेतावनी दी कि ज्यादा बोलने पर उनकी पूरी कुंडली जनता के सामने रखी जाएगी. उन्होंने शराबबंदी पर भी सवाल उठाए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. 15 अगस्त से पहले UP में मिला पाक कनेक्शन : कानपुर देहात में 3 गाड़ियों से पहुंची टीम, भाई-बहन को उठाकर ले गई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई ने सनसनी फैला दी है. एक भाई-बहन को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाया गया है. एजेंसियों को उनके पाकिस्तान कनेक्शन का संदेह है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. 15 August Hindi Shayari: तिरंगे और वतन पर दिल में जोश भर देने वाली 25 देशभक्ति शायरियां, स्टेटस के लिए हैं बेस्ट

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर अगर आप WhatsApp Status, Instagram Caption या Facebook Post के लिए कुछ अलग और दमदार देशभक्ति शायरी खोज रहे हैं, तो यहां 25 नई शायरियां मिलेंगी. ये शायरियां आजादी, तिरंगे, वतन और देश के प्रति सम्मान की भावना को बयां करती हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. IND vs SL: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका का टेस्ट मुकाबला? कहां देखें क्रिकेट फैंस लाइव प्रसारण?

भारत और श्रीलंका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. जानिए यह मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे टीवी व मोबाइल पर कहां लाइव देख सकेंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए स्टेडियम में मुफ्त एंट्री का ऐलान किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. चंद्रशेखरन के बाद किसकी होगी एंट्री? टाटा संस ने शुरू की नए चेयरमैन की तलाश

टाटा संस में नए चेयरमैन की तलाश तेज हो गई है. जानिए चंद्रशेखरन के बाद कौन संभालेगा कमान और नए नेतृत्व के सामने कौन-सी चुनौतियां होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking : स्वतंत्रता दिवस पर इमरान और सनी देओल में टक्कर, जानें कौन आगे

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग और शुरुआती आंकड़ों में 'आवारापन 2' ने मजबूत बढ़त बनाई है, जबकि 'बंटवारा 1947' को बेहतर 'वर्ड ऑफ माउथ' से उम्मीदें हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. स्वतंत्रता दिवस 2026: 1947 के सुई और टेलीग्राम से 2026 के AI और चंद्रयान तक! 79 सालों में यूं बदल गई भारत की टेक्नोलॉजी

स्वतंत्रता के 79 सालों में भारत का तकनीकी कायाकल्प! जानिए कैसे सुई और टेलीग्राम के दौर से निकलकर भारत चंद्रयान, यूपीआई और स्वदेशी AI जैसी क्रांतियों से दुनिया का टेक लीडर बना. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. 4 सितंबर को लॉन्च होगी Royal Enfield Himalayan 440, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

रॉयल एनफील्ड 4 सितंबर को हिमालयन 440 को लॉन्च कर रही है, जो 450 और स्क्रैम 440 के बीच की खाली जगह भरेगी. लेह में होने वाले लॉन्च से पहले जानिए इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. 15 अगस्त पर ऑफिस को देना है शानदार लुक? कम खर्च में ऐसे करें सजावट, हर देखने वाला करेगा तारीफ

15 अगस्त पर ऑफिस को सजाने के लिए हमेशा ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और तिरंगे रंगों की कुछ सस्ती चीजों से आप अपने ऑफिस को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं. मेन गेट से लेकर डेस्क और फोटो कॉर्नर तक, ये सिंपल आइडियाज आपके ऑफिस का पूरा लुक बदल देंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. कल का राशिफल: आजादी के दिन बदलेगा इन राशियों का भाग्य! शिव-पार्वती बरसाएंगे कृपा, कहीं मिलेगा धन तो कहीं धोखा

कल 15 अगस्त 2026 शुक्रवार को मेष से मीन राशि तक जातकों के लिए दिन कई बदलाव लेकर आएगा. किसी को करियर में नई जिम्मेदारी मिलेगी, तो किसी को व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा. जानें कल का पूरा राशिफल. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. स्वतंत्रता दिवस पर भक्ति और राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम, जानिए 15 अगस्त की सुबह कैसे करें पूजा-अर्चना

15 अगस्त की सुबह किन देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए? जानें सूर्यदेव को अर्घ्य देने, भगवान श्रीराम और शिव-पार्वती का स्मरण करने की धार्मिक मान्यता. साथ ही भारत माता, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़ी जरूरी बातें यहां पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >