दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव, सभी चार सीटों पर एबीवीपी का कब्जा

नयी दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसु) चुनाव में सभी चार सीटों पर कब्जा किया. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर कब्जा कर लिया है. अध्यक्ष पद के लिए मोहित नागर चुने गए हैं, प्रवेश मलिक उपाध्यक्ष, कनिका शेखावत, सचिव तो आशुतोष माथुर संयुक्त सचिव […]

नयी दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसु) चुनाव में सभी चार सीटों पर कब्जा किया. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर कब्जा कर लिया है.

अध्यक्ष पद के लिए मोहित नागर चुने गए हैं, प्रवेश मलिक उपाध्यक्ष, कनिका शेखावत, सचिव तो आशुतोष माथुर संयुक्त सचिव बने हैं.पिछले चुनाव में एबीवीपी का तीन सीटों पर कब्जा था और एनएसयूआई के हिस्से में एक सीट थी, लेकिन इस बार एनएसयूआई का खाता भी नहीं खुला है.

डीयू में वोटरों की कुल संख्या है 80 हजार वोट में भाग लेने वाले कॉलेज की संख्या 49 है. इस चुनाव में 29 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >