मुंबईः लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुंबई से एक शूटर को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आए शूटर को लखनऊ लाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, हत्या की वारदात के बाद शूटर ट्रेन से मुंबई भाग गया था.
बीते रविवार को हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत की रविवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह हजरतगंज स्थित ग्लोबल पार्क के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया.
