CDS ने वायु रक्षा कमान के सृजन के लिए खाका तैयार करने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली : प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत ने अपने शुरुआती निर्णयों में भारत के आकाशीय क्षेत्र की सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए एक वायु रक्षा कमान बनाने के लिहाज से 30 जून तक खाका तैयार करने के निर्देश जारी किये. अधिकारियों ने कहा कि तीनों सेनाओं के संयुक्त और परस्पर क्रियाकलापों के […]

नयी दिल्ली : प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत ने अपने शुरुआती निर्णयों में भारत के आकाशीय क्षेत्र की सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए एक वायु रक्षा कमान बनाने के लिहाज से 30 जून तक खाका तैयार करने के निर्देश जारी किये.

अधिकारियों ने कहा कि तीनों सेनाओं के संयुक्त और परस्पर क्रियाकलापों के लिए कुछ क्षेत्र चिह्नित किये गये हैं जिनमें ऐसे स्टेशनों पर साझा ‘साजो-सामान सहयोग पूल’ स्थापित करना शामिल है जहां दो या अधिक सेनाओं की उपस्थिति है. एक अधिकारी ने कहा, सीडीएस ने निर्देश दिया कि वायु रक्षा कमान बनाने के प्रस्ताव को 30 जून तक तैयार किया जाये. उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच परस्पर सहयोग के लिए 31 दिसंबर तक विभिन्न पहलों को लागू करने की प्राथमिकताएं भी तय की थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >