हैदराबाद : आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि धर्म और संस्कृति में विभिन्नता के बावजूद भारत में रहने वाले 130 करोड़ लोग हिंदू हैं और उनकी परंपरा हिंदुत्ववादी रही है. भागवत ने उक्त बातें संघ के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कही.
यही कारण है कि आरएसएस के लिए भारत के सभी 130 करोड़ लोग हिंदू हैं और हम सबका विकास करना चाहते हैं. हमारा उद्देश्य सबको साथ लेकर चलना है. हमारा देश पारंपरिक रूप से हिंदुत्ववादी है और संघ सबको साथ लेकर चलना चाहता है.
इस मौके पर भागवत ने कहा कि संघ देश के लिए कार्य करता है और हमेशा धर्म की विजय की कामना करता है. रवींद्रनाथ टैगोर को उद्धत करते हुए उन्होंने कहा कि वे गुरुदेव कहते थे कि केवल राजनीति देश में बदलाव नहीं ला सकती, इसके लिए लोगों को आगे आना होगा.
