Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को हुई उम्र कैद, तो जावेद अख्तर ने कही यह बात...

भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव रेप केस में आजीवन कारावास होने के बाद गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है- देखते हैं कि वह कितनी जल्दी बीमार होता है और अस्पताल में शिफ्ट होता है. गौरतलब हैकि दिल्ली की अदालत ने सेंगर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें […]

भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव रेप केस में आजीवन कारावास होने के बाद गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है- देखते हैं कि वह कितनी जल्दी बीमार होता है और अस्पताल में शिफ्ट होता है.

गौरतलब हैकि दिल्ली की अदालत ने सेंगर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से 10 लाख रुपये पीड़िता को दिये जाएंगे.

जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

जावेद अख्तर अक्सर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिये पेश करते नजर आते हैं. इस बार भी जावेद अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >