निर्मला को ‘निर्बला कहने पर अधीर रंजन ने जताया खेद

नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ कहने के लिए बुधवार को खेद प्रकट किया. अनुदान की अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री ‘मेरी बहन जैसी हैं और मैं उनके भाई की तरह हूं. मैं खेद प्रकट करता […]

नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ कहने के लिए बुधवार को खेद प्रकट किया.

अनुदान की अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री ‘मेरी बहन जैसी हैं और मैं उनके भाई की तरह हूं. मैं खेद प्रकट करता हूं.’ दरअसल, कार्पोरेट कर में कटौती से जुड़े ‘कराधान विधि (संशोधन) विधेयक 2019′ पर सोमवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा था कि वह वित्त मंत्री का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें रोका जा रहा है और ऐसे में उन्हें निर्मला नहीं, ‘निर्बला’ कहा जा सकता है. सत्ता पक्ष के सदस्यों खासकर वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि चौधरी को इसके लिए खेद प्रकट करना चाहिए. वित्त मंत्री सीतारमण ने भी कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा था कि भाजपा में हर महिला ‘सबला’ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >