…तो शिवसेना के ताबूत में होगी आखिरी कील : गौतम गंभीर

नयी दिल्‍ली : क्रिकेट से राजनीति से उतरे टीम इंडिया के पूर्व खब्‍बू बल्‍लेबाज और भाजपा सांसद ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने को लेकर शिवसेना पर हमला किया है. गंभीर ने कहा, सिर्फ 56 सीटें जीतने से महाराष्ट्र में वे मुख्यमंत्री पद नहीं हासिल कर सकते हैं. महाराष्ट्र की जनता ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को […]

नयी दिल्‍ली : क्रिकेट से राजनीति से उतरे टीम इंडिया के पूर्व खब्‍बू बल्‍लेबाज और भाजपा सांसद ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने को लेकर शिवसेना पर हमला किया है.

गंभीर ने कहा, सिर्फ 56 सीटें जीतने से महाराष्ट्र में वे मुख्यमंत्री पद नहीं हासिल कर सकते हैं. महाराष्ट्र की जनता ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत दिया था.

जिस तरह से शिवसेना कर रही है यह महाराष्ट्र के लोगों का अपमान है. सिर्फ 56 सीटों के साथ आप सीएम पद नहीं ले सकते हैं. शायद अब उन्हें अपने सबसे बड़े आलोचकों से समर्थन लेना होगा. यदि वे ऐसा करते हैं तो शिवसेना के ताबूत में यह आखिरी कील साबित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >