महाराष्ट्र में बनेगी किसकी सरकार ? गतिरोध के बीच फड़णवीस ने भागवत से की मुलाकात

मुंबई : महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना और भाजपा में चल रही रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार रात नागपुर जा कर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. फड़णवीस रात 9.25 बजे नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे और डेढ़ घंटे बाद वह वहां से रवाना हो गये. बैठक में क्या […]

मुंबई : महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना और भाजपा में चल रही रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार रात नागपुर जा कर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. फड़णवीस रात 9.25 बजे नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे और डेढ़ घंटे बाद वह वहां से रवाना हो गये. बैठक में क्या कुछ हुआ, उस बारे में संघ के पदाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है. लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मुलाकात 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पैदा हुए राजनीतिक गतिरोध पर विचार विमर्श करने के लिये थी.

इससे पहले, दिन में राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री सुधीर मुनगंतिवार ने कहा कि सरकार गठन को ले कर कोई शुभ समाचार किसी भी वक्त आ सकता है. हालांकि, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी सत्ता साझेदारी पर भाजपा से लिखित में आश्वासन चाहती है, जिसमें ढ़ाई-ढ़ाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री पद रखना भी शामिल है.

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा अपने सरकारी आवास पर बुलायी गयी भाजपा नेताओं की बैठक में शामिल होने के बाद मुनगंतिवार ने पत्रकारों से कहा कि किसी भी समय सरकार गठन को लेकर एक अच्छी खबर आ सकती है. बैठक में शामिल रहे भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वे अब शिवसेना की ओर से प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, राउत ने फिर से कहा कि अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >